Ladki Bahin Yojana 8th Installment: इस दिन जारी होगी 8वीं किश्त

Ladki Bahin Yojana 8th Installment: महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक सात किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को ₹10,500 की राशि प्रदान की जा चुकी है। हर महीने पात्र महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।

आठवीं किस्त की संभावित तिथि

जनवरी माह की सातवीं किस्त जारी होने के बाद अब फरवरी महीने की आठवीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग या महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक, 24 फरवरी 2025 से यह किस्त तीन चरणों में वितरित की जा सकती है

पहला चरण: 24 फरवरी 2025
दूसरा चरण: 26 फरवरी 2025
तीसरा चरण: फरवरी के अंतिम सप्ताह में संभावित वितरण

कौन सी महिलाएं इस बार लाभ से वंचित रहेंगी?

सरकार के मुताबिक, सातवीं किस्त के बाद 5 लाख महिलाओं के आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। इन महिलाओं को आठवीं किस्त नहीं दी जाएगी। यदि आप जानना चाहती हैं कि आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप अपने बैंक खाते की स्थिति जांचें या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखें।

योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Comment